कौशाम्बी: एसडीएम मंझनपुर ने ग्राम कोसम इनाम में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर एसडीएम आकाश सिंह ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत ग्राम कोसम इनाम में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया।
ग्राम कोसम इनाम में आयोजित कैम्प मे आराजी संख्या 1428 सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत थी। अतिक्रमणकर्ता प्रेम मिलन के अस्थाई कब्जे को हटवा दिया गई व स्थाई निर्माण पर धारा 67 की कार्यवाही प्रस्तावित की गई।
इसी प्रकार गाटा संख्या 1670 एवं 1073 गोमती देवी और शमशाद अहमद के मध्य भूमिधरी भूमि में विवाद था। शमशाद अहमद द्वारा दस्तावेज दिखाए गए,जिसमें उनके पक्ष में दिनांक 19/03/26 को सिविल कोर्ट से निषेधाज्ञा आदेश पारित है। शिकायत कर्ता इन शिकायतों के निस्तारण से संतुष्ट है।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।






