कौशाम्बी: कौशाम्बी में सपाईयों ने मनाई बाबा भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयंती,2027 चुनाव का फूंका बिगुल,
यूपी के कौशाम्बी जिले के ओसा स्थित चपरी आम की बाग में समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा बाबा भीम राव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ सपा के राष्ट्रीय महासचिव और मंझनपुर सदर विधायक इंद्रजीत सरोज तथा कौशाम्बी सांसद पुष्पेन्द्र सरोज ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।मंचीय कलाकारों ने बाबा साहेब के जीवन चरित्र को दर्शाते हुए विभिन्न गीत प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि इंद्रजीत सरोज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा भीम राव अंबेडकर ने हर समाज को समान सम्मान दिया। उन्होंने संविधान का निर्माण किया, जिसके नियमों पर चलकर आज भारत देश तरक्की के नए आयाम छू रहा है।इंद्रजीत सरोज ने लोगों से बाबा साहेब के बताए गए पदचिन्हों पर चलकर अपने और देश के भविष्य को संवारने का आह्वान किया।उन्होंने मंच से 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जिस तरह बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, उसी तरह एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनाकर प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित करें। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर निशाना साधा।कार्यक्रम के समापन के बाद एक शोभायात्रा भी निकाली गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव,कैलाश चंद्र केसरवानी,आनंद मोहन सिंह पटेल,सोनी चौधरी,परवेज अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








