भाजपा ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जो बाबासाहब के संविधान को भी मानता है और उनके विचारों को भी – धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी: भाजपा ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जो बाबासाहब के संविधान को भी मानता है और उनके विचारों को भी – धर्मराज मौर्य,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भाजपा जिला कार्यालय में डॉ.भीमराव अंबेडकर की जन्म जयन्ती के अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सन्तोष पटेल,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बाबासाहब के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनके आदर्शों और विचारों को स्मरण करते हुए उनके जीवन पर अपने विचार को साझा किया।

इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री सन्तोष पटेल ने बाबासाहब के जीवन पर लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहब का दर्शन और जीवन साहस और विश्वास की प्रतिमूर्ति है। उन्होंने अपनी जाति और गरीब आर्थिक पृष्ठभूमि के कारण बहुत सी कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करते हुए ज्ञान प्राप्ति के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। उन्होंने केवल संविधान नहीं लिखा बल्कि उसमें हर उस व्यक्ति की उम्मीद को जगह दी जिसकी आवाज कभी सुनाई नहीं गई। समानता,स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को उन्होंने सिर्फ शब्दों में नहीं बल्कि पूरे देश की आत्मा में बसाने का काम किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बाबासाहब को पुष्प अर्पित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जो बाबासाहब के संविधान को भी मानता है और उनके विचारों को भी वास्तविक रूप में आत्मसात करता है। इसलिए आज वक्त है कि हम पिछड़ों और दलितों को एकजुट होकर भाजपा के साथ मिलकर पूज्य बाब साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के अधूरे सपनों को पूरा करने में सहयोग करना चाहिए। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बाबासाहेब का जीवन गरीबों को,वंचितों को,शोषितों को न्यायपूर्ण व्यवस्था देने के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आज उसी भावना के साथ हर गरीब,हर वंचित को सच्चा सामाजिक न्याय देने में जुटी है। बाबासाहब का जीवन हमें यह सिखाता है कि हालात कितने भी कठिन क्यों न हों,अगर इरादे मजबूत हों तो इतिहास बदला जा सकता है। जिस समाज में दलित,वंचित और शोषित वर्ग को सदियों तक दबाकर रखा गया,उसी समाज में उन्होंने शिक्षा,संघर्ष और अपने अदम्य साहस के बल पर उन्हें सम्मान और अधिकार दिलाने की राह दिखाई।आज उनकी जयंती पर हम सभी का दायित्व है कि हम उनके विचारों को सिर्फ याद न करें,बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारें और एक ऐसे समाज के निर्माण में योगदान दें जहां कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहें।

इस मौके पर एससी एसटी अयोग सदस्य जितेन्द्र कुमार गौतम,कोऑपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,जिला महामंत्री जगदीश सरोज,राकेश पाण्डेय,ज्योति केसरवानी सहित जिला पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,मण्डल अध्यक्ष,मोर्चा जिलाध्यक्ष,कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor