कौशाम्बी: नाबालिग किशोरी को दोबारा भगा ले गया युवक,पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक नाबालिग किशोरी को युवक पर दोबारा भगा ले जाने का आरोप लगा है,पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नाबालिग किशोरी और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है जहा की एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए एक युवक पर आरोप लगाया है कि वह उसकी नाबालिग किशोरी को एक बार फिर भगा ले गया है, उन्होंने पुलिस को बताया कि इसके पूर्व भी एक बार उक्त युवक उसकी नाबालिग किशोरी को भगा ले गया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था और पुलिस ने मामला दर्ज कर था।
पीडिया की मां ने पुलिस को बताया कि एक बार फिर उसकी लड़की को गांव का ही मिथुन दोबारा भगा ले गया है,पीड़िता की मां की तहरीर पर कोखराज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी और नाबालिग की तलाश में जुट गई है।







