दस साल की मासूम के साथ युवक पर अश्लील हरकत का आरोप,पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी

कौशाम्बी: दस साल की मासूम के साथ युवक पर अश्लील हरकत का आरोप,पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक दस साल की मासूम के साथ युवक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है,पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र की है जहा की एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह खेत में काम कर वापस लौटी तो उसकी दस साल की मासूम बेटी घर पर नहीं थी,आवाज लगाने पर भी वह नहीं मिली,थोड़ी देर बाद जब वह वापस लौटी तो उसने बताया कि गांव का गुलशन उसको लेकर गया था और उसके साथ अश्लील हरकत की है।

पीड़िता की मां ने इसकी लिखित तहरीर कोखराज थाना पुलिस को दी,पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor