कौशाम्बी जिले की कोखराज थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी अंतर्राज्यीय गौतस्कर को बिहार के मालदह से किया अरेस्ट

कौशाम्बी: कौशाम्बी जिले की कोखराज थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी अंतर्राज्यीय गौतस्कर को बिहार के मालदह से किया अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना पुलिस टीम ने गौतस्करी के मामले से संबंधित 25 हजार रुपये के इनामी अंतर्राज्यीय गौतस्कर को अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष कुमार पुत्र स्व. सुरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम मेहदाई थाना चांद, जनपद कैमूर (बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक 17 जून 2026 को थाना कोखराज क्षेत्र में टोल प्लाजा के आगे गंगा ब्रिज पर एक पिकअप वाहन UP67BT5958 पंचर हालत में खड़ा मिला था। वाहन प्लास्टिक की पन्नी से ढका हुआ था और आसपास चालक अथवा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। पिकअप को खोलकर जांच करने पर उसमें 05 गोवंश क्रूरतापूर्वक बंधे हुए मिले, जिनमें से एक गोवंश मृत अवस्था में पाया गया था।

इस मामले में थाना कोखराज में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को 25 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया था। वहीं घटना में वांछित मनीष कुमार की गिरफ्तारी के लिए एसपी कौशाम्बी द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने बताया कि 20 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित आरोपी मनीष कुमार को यूपी-बिहार बॉर्डर स्थित ग्राम मालदह से अरेस्ट कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor