गरीबो में फल एवम सेनेटाइजर वितरित कर मनाई गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

कौशाम्बी

देश के पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न राजीव गांधी की आज तीसवीं पुण्यतिथि है।इस मौके पर कांग्रेस के तमाम नेता व कार्यकर्ता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दे रहे है।इस मौके पर राजीव गांधी को याद किया गया व उनके जीवन के बारे में बताया गया।कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अज़ीम ने राजीव गांधी को याद करते हुए उन्हें सत्य,करुणा,संचार क्रांति के जनक,आधुनिक भारत के निर्माता बताया।उन्होंने कहा आज हम तकनीकी की दुनिया मे जिस तरह अन्य देशों के बराबर खड़े है उस मुकाम तक पहुंचने के लिए नींव सिर्फ राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने रखा।पीसीसी सदस्य गौरव पांडेय ने कहा कि आज से ठीक 30 वर्ष पहले चुनाव प्रचार के दौरान श्री राजीव गांधी की हत्या एक बम धमाके में कर दी गयी थी।तमिलनाडु के श्री पेरम्बदुर में चुनाव प्रचार के दौरान उग्रवादी संगठन लिट्टे ने राजीव गांधी पर आत्मघाती हमला किया जिसमें उनकी जान चली गयी थी।राजीव गांधी 1984-89 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे।उनकी मां व भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने देश की बागडोर संभाली थी।राजीव गांधी जहां आधुनिक व संचार क्रांति के जनक थे वही पंचायती राज को भी लाने में उनका अहम योगदान था।
इस मौके पर ग्राम चरवा में फल,बिस्किट, मास्क आदि का वितरण कॉंग्रेस नेताओं द्वारा किया गया।साथ मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्पराज पांडेय,अजय पांडेय (पूर्व सेवादल जिलाध्यक्ष),नुरूतजमा,सलमान अहमद,हीरा शुक्ला समेत सैकड़ो कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor