पिंक बूथ पर महिलाओं को मिलेगी वैक्सीन, जिले में खुले 2 पिंक बूथ

कौशाम्बी

यूपी के कौशाम्बी जिले में आज से महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए स्पेशल पिंक बूथ शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने जिलों को निर्देशन पंर जिले में दो महिला पिंक बूथ शुरू किया गया है ,जहां एक बूथ 18 से 44 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए है, वहीं दूसरा 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए है। संयुक्त जिला अस्पताल में दोनों बूथ शुरू किए गए है।साथ ही अन्य स्थानों पर भी वैक्सीनेशन का कार्य शुरू है।वैक्सीनेशन प्रभारी डॉक्टर अरुण पटेल ने बताया कि जिला अस्पताल में दो पिंक बूथ ओपन किया गया है जहां महिलाओं को वैक्सीन लगाई जा रही है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor