कौशाम्बी पुलिस ने कानून-व्यवस्था सुदृढ करने हेतु पुलिस लाइन किया हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल का अभ्यास

कौशाम्बी: कौशाम्बी पुलिस ने कानून-व्यवस्था सुदृढ करने हेतु पुलिस लाइन किया हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल का अभ्यास,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एसपी सत्य नारायण के नेतृत्व में जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस लाइन कौशाम्बी के परेड ग्राउण्ड पर हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।

अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दंगा नियंत्रण उपकरणों से सुसज्जित होकर बलवाई भीड़ को तितर-बितर करने के सम्बन्ध में समय-समय पर निर्गत विधिक प्रावधानों का अनुपालन करने एवं आवश्यक न्यूनतम बल प्रयोग करने हेतु टियर गैस गन, एंटी राइट गन, चिली बम, रबर बुलेट एवं हैंड ग्रेनेड आदि के प्रयोग करने का प्रशिक्षण एवं अभ्यास किया गया।

बलवा ड्रिल डेमोंसट्रेशन के दौरान समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियो द्वारा दंगा नियन्त्रण उपकरण धारण कर विधि विरुद्ध भीड़ को तितर-बितर एवं शान्ति व्यवस्था स्थापित करने हेतु क्रमवार विधिक कार्यवाही का अभ्यास किया गया, जिसमें बलवा ड्रिल की 10 टीमें बनाकर क्रमशः एलआईयू के द्वारा अभिसूचना संकलन, नागरिक पुलिस के द्वारा भीड़ को समझाने-बुझाने का प्रयास, चेतावनी, अग्निशमन दल द्वारा पानी के छिड़काव का प्रयोग करना, टीयर गैस स्क्वाड द्वारा अश्रु गैस का प्रयोग, लाठी पार्टी द्वारा न्यूनतम बल के प्रयोग से भीड़ को तितर-बितर करने की कार्यवाही का अभ्यास किया गया। तत्पश्चात इसी क्रम में यदि बलवाइ‌यों द्वारा अपने प्रदर्शन में बल व हिंसा का प्रयोग जारी रखा जाता है तो फायर पार्टी के द्वारा आत्मरक्षार्थ अग्नेयास्त्र के प्रयोग की आवश्यकता पड़ सकती है, जिसके दृष्टिगत फायर पार्टी द्वारा अग्नेयास्त्र के प्रयोग का भी अभ्यास कराया गया।

बलवा ड्रिल डेमोंसट्रेशन के दौरान घायलों के उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सा पार्टी तथा एम्बुलेंस की भी आवश्यकता पड़ सकती है जिसके दृष्टिगत प्राथमिक चिकित्सा पार्टी एवं एम्बुलेस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही का भी अभ्यास कराया गया।बलवा ड्रिल डेमोंसट्रेशन के क्रम में भीड़ वाले स्थान से भीड़ को तितर-बितर करने के उपरान्त रिजर्व पुलिस टीम द्वारा पिकेट लगाकर घटना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का भी अभ्यास कराया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी भी की गई।

बलवा ड्रिल के सम्पूर्ण डेमोंसट्रेशन के दौरान एसपी सरलत्यनारायण प्रजापत द्वारा बारीकी से पर्यवेक्षण किया गया तथा ड्रिल के दौरान आई छोटी-मोटी त्रुटियों से अवगत कराते हुए आवश्यक सुधार हेतु मार्गदर्शन दिए गए एवं पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु उनके द्वारा किए गए प्रयास के लिए सराहना भी की गई।

एसपी ने अपने संबोधन में समस्त उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बलवा ड्रिल का अभ्यास किए जाने के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया कि अभ्यास से जनपद में विधि विरुद्ध जमाव, बलवा, हिंसा आदि के अवसरों पर न्यूनतम बल का प्रयोग कर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में सफलता प्राप्त होती है। एसपी द्वारा इस प्रकार का अभ्यास निरन्तर जारी रखे जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

अभ्यास के दौरान एएसपी राजेश कुमार सिंह, समस्त सीओ, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, तथा समस्त थाना एवं शाखा प्रभारियों सहित अन्य पुलिस कर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों ने प्रतिभाग किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor