भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 14 को 6 साल के लिये किया निष्कासित

कौशाम्बी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने जिला पंचायत चुनाव में संगठन द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध जो निम्नलिखित वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी वार्ड नंबर 3 से सुरेंद्र साहू मंडल मंत्री, वार्ड नंबर 9 से गुलाब सोनकर पूर्व बूथ अध्यक्ष, वार्ड नंबर 11 से शिवम मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, वार्ड नंबर 11 से ही रामहित पटेल बूथ अध्यक्ष, वार्ड नंबर 12 से तूफान सिंह यादव मंडल मंत्री, वार्ड नंबर 13 से उधौ श्याम वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष, वार्ड नंबर 14 से राजीव कुमार रैना जिला मंत्री युवा मोर्चा, वार्ड नंबर 15 से साजन मौर्य पूर्व जिला महामंत्री, वार्ड नंबर 16 से गुलाब सिंह लोधी बूथ अध्यक्ष, वार्ड नंबर 19 से प्रकाश दुबे मंडल मंत्री, वार्ड नंबर 23 से पुजारी लाल बूथ अध्यक्ष, वार्ड नंबर 25 से ओमप्रकाश रैदास मंडल उपाध्यक्ष, वार्ड नंबर 25 से रामसागर कोरी सेक्टर प्रभारी, वार्ड नंबर 24 से चुनाव लड़ रहे हैं ।उन्हें भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से तत्काल 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडेय ने दी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor