कौशाम्बी,
कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण विधार्थी और प्रवक्ता तमजीद अहमद को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी बिहार चुनाव में अहम जिम्मेदारी,जिले के नेता एवं कार्यकर्ता गदगद,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार चुनाव के लिए देशभर से 58 ऑब्जरवर की नियक्ति का आदेश जारी कर दिया है।
इस महत्वपूर्ण लिस्ट में कौशाम्बी जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण विधार्थी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता तमजीद अहमद को अहम जिम्मेदारी दी गयी है।दिल्ली से नियुक्ति का आदेश जारी होते ही जिले भर के कांग्रेसियों और उनके समर्थकों में बधाई देने वालों का तांता लग गया।
बिहार चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण विधार्थी ने कहा कि हमारे नेता राहुल गाँधी गरीब, दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों की आवाज को मजबूत करने के लिए हमेशा मुखर रहे हैं, और उनको जो जिम्मेदारी मिली है उसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और उस जिम्मेदारी को कर्मठता से निभाना एक भी संकल्प लियाभाई।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तमजीद अहमद ने कहा कि ये जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है और यह चुनौती है कि बिहार में सरकार को बदल कर रख देना है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कौशाम्बी जिले में जैसे ही अरुण विद्यार्थी एवं तमजीद अहमद को दी जाने वाली जिम्मेदारी की खबर मिली तो कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई देना शुरू कर दिया।
बधाई देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष तलत अजीम, वरिष्ठ नेता मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी, पीसीसी सदस्य सत्यवंत पटेल, अल्पसंख्यक चेयरमैन सरवर आलम, अदील जाफ़री शम्मू, राम सागर मिश्रा, मोहम्मद रजा, भारत गौतम, नदीम अहमद, अमित साहू, शानु राय, कमलाकांत शुक्ला, अजय पांडेय, कैसर अब्बास नकवी, मकसूद कुरैशी, वसीम तुर्क, रविकांत प्रजापति आदि लोग शामिल रहे।