श्याम सिंह पाल बनाए गए आम आदमी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष,समर्थकों में खुशी की लहर

कौशाम्बी,

श्याम सिंह पाल बनाए गए आम आदमी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष,समर्थकों में खुशी की लहर,

यूपी के कौशाम्बी जिले के सिराथू तहसील क्षेत्र के शीतलपुर अंदावा निवासी श्याम सिंह पाल को आम आदमी पार्टी में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसकी जानकारी होते ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

पार्टी के सूरजबली शाक्य समेत अन्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्याम सिंह पाल को बधाई देते हुए कहा कि श्याम सिंह के मनोनयन से पार्टी को कौशाम्बी जिले में मजबूती मिलेगी। साथ ही पार्टी हाईकमान तक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बात सहजता से पहुँच सकेगी।

श्याम सिंह पाल के जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor