किसानों के रेल रोको आंदोलन को लेकर भरवारी रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में पुलिस तैनात

कौशाम्बी

किसान बिल के विरोध और किसान बिल वापस लेने के लिए किसानों का रेल रोको आंदोलन आज,कौशाम्बी के सिराथू ,भरवारी और सैय्यद सरावां रेलवे स्टेशन पर किसानो द्वारा रेल रोकने की सूचना पर पुलिस प्रशासन सतर्क है।किसानों के रेल रोको प्रदर्शन को लेकर भरवारी रेलवे स्टेशन पर सीओ सिराथू रामवीर सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ चौकी प्रभारी भरवारी आर एस ध्यानी,कोखराज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार रॉय,पश्चिम शरीरा थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ,कड़ा धाम थाना प्रभारी राकेश तिवारी,भरवारी चौकी प्रभारी राकेश रॉय,पिपरी थाना से एसआइ मनोज उपाध्याय सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor