कौशाम्बी: जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में घायल अर्जुन की इलाज के दौरान हुई मौत,परिजनों ने मांगो को लेकर किया प्रदर्शन,ADM ने दिया कार्रवाई और मदद का आश्वासन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में 24 मार्च की रात को जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था,जिसमे दोनो पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया था,हमले में दोनों पक्षों के 4 महिलाओं समेत 9 लोग घायल हुए थे,जिनमें से एक पक्ष से 3 और दूसरे पक्ष के दो लोगों को गंभीर चोट आई थी,जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहा से डॉक्टरों ने 3 घायलों को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया था।जिसमे से अर्जुन की इलाज के दौरान रविवार की रात को मौत हो गई।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव का है जहा अर्जुन पुत्र शिवपूजन का शव पोस्टमार्टम होकर गांव पहुंचा तो आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह शव को रखकर प्रदर्श शुरू कर दिया और परिवार को प्रशानिक लाभ सहित कई मांगो को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।प्रदर्शन में सूचना पर कोखराज थाना पुलिस और ADM न्यायिक मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई और मदद का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने विवादित जमीन को मृतक अर्जुन की पत्नी के नाम पर करने,दस लाख रुपया आर्थिक सहायता,प्रधानमंत्री आवास का लाभ,मुकदमे में महिलाओं का नाम होने के बावजूद उन्हें अरेस्ट नहीं करने सहित कई मांगो को ADM न्यायिक ओम प्रकाश को पत्र दिया,ADM ने लेखपाल और पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया और परिवार को मदद का आश्वासन दिया जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने गांव में ही कर दिया।
इस दौरान नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड सभासद घनश्याम पासी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।








