पेपर लीक के चलते जान गंवाने वाले छात्रों व प्रदर्शन के दौरान छात्रों के ऊपर हुए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

कौशाम्बी: पेपर लीक के चलते जान गंवाने वाले छात्रों व प्रदर्शन के दौरान छात्रों के ऊपर हुए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि,

यूपी के कौशाम्बी जिले के चायल विधानसभा अन्तर्गत सराय अकिल में जिला महासचिव मोहम्मद फरमान के मार्केट से करन चौराहे तक कैंडल मार्च निकाल कर NEET सहित तमाम परीक्षाओं में सरकारी खामियों और पेपर लीक की वजह से जिन छात्रों ने हताश होकर अपनी जान गंवाई,उनके लिए कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में उन्हें कैंडल जलाकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।

इस दौरान गौरव पाण्डेय ने कहा कि मुझे पुलिस के द्वारा लगातार डिटेन करने की कोशिश की गई, मै ऑटो रिक्शा के माध्यम से गंतव्य स्थान को पहुंचा, उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में 154 से ज्यादा बार पेपर लीक हुआ, वो छात्र जिन्होंने रात दिन मेहनत की लेकिन सरकारी तंत्र और शिक्षा की लचर व्यवस्थाओं के कारण पेपर लीक होने से वो हताश होकर अपनी जान दे दी, यह बहुत दुख और पीड़ा का विषय है।

उन्होंने कहा कि आज आखिरकार सरकार को अपनी गलती का एहसास हुआ और जो छात्र जो देश के भविष्य हैं उनकी बात माननी पड़ी और धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, लेकिन उन छात्रों का क्या जिन्होंने अपनी जान गंवाई। यह भाजपा सरकार में किसी भी छात्र का भविष्य सुरक्षित नहीं है ये सरकार लीक और वीक सरकार है। आज हमने उन छात्रों को कैंडल जलाकर याद किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व अध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि इस कैंडल मार्च का उदेश्य सरकार द्वारा छात्रों के ऊपर किए गए बर्बता पूर्वक लाठी चार्ज आंसु गैस छोड़े जाने के विरोध में था।धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा उन करोड़ों छात्रों की जीत है जो अपने संघर्ष और परिश्रम से अपने भविष्य को सुरक्षित और संवारने में लगे हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,पूर्व अध्यक्ष तलत अज़ीम,जिला उपाध्यक्ष कुलदीप शुक्ला,आशीष मिश्रा, कौशलेश द्विवेदी,नैय्यर रिजवी,रामसूरत रैदास,उदय यादव,मनोज सिंह पटेल,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,मोहम्मद फरमान,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, नगर अध्यक्ष करारी,शकील अब्बास,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशू त्रिपाठी,रमेश यादव, आयूष यादव, हेमन्त रावत,विकास पाल,शिवम् यादव,अली जाफरी, तौसीफ़ अली,बेलाल हसन,इंद्रपाल रैदास रैदास,अरुण सिंह,अभिषेक कुमार,संदीप कुमार,अवधेश कुमार,मोहम्मद इस्माइल, कैलाश केसरवानी,सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor