समस्या समाधान दिवस पर सुनी गई लोगो की समस्याएं

कौशाम्बी

प्रत्येक शनिवार को थाना में आयोजित समस्या समाधान दिवस पर पुलिस एवम प्रशासन ने आम जनता की समस्याओं को सुना और जिन मामलों का किन्ही कारणों से पूर्व में निस्तारण नहीं हो सका था उन मामलों का थाना समाधान दिवस में किया गया।समस्या समाधान दिवस पर कोखराज थाना पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को चायल राजस्व उप निरीक्षक और थाना अध्यक्ष कोखराज प्रदीप राय ने संयुक्त रूप से सुनकर शिकायतों के निस्तारण का प्रयास किया। समाधान दिवस में ज्यादातर जमीन के विवाद सम्बंधित मामले आये जिनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है ,वहीं कई मामले लड़ाई झगड़े के भी थाना दिवस में आये। सभी मामलों को एसओ कोखराज ने सुना जिसमे ज्यादा मामले जमीन से जुड़े रहे। जिनका सभी सर्किल के लेखपालों को अपने अपने क्षेत्र में जा कर विवादित मामलो को सुलझाने के लिए अधिकारियों ने निर्देशित किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor