कौशाम्बी में कैंडल मार्च निकालकर भरत तिवारी को दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि,लगाए अमर रहे – अमर रहे के नारे

कौशाम्बी: कौशाम्बी में कैंडल मार्च निकालकर भरत तिवारी को दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि,लगाए अमर रहे – अमर रहे के नारे,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कैंडल मार्च निकालकर भरत तिवारी को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई,इस दौरान लोगो ने अमर रहे के नारे भी लगाए,

कोखराज थाना क्षेत्र के दुर्गा भाभी सेतु शहजादपुर स्थित ओवरब्रिज के नीचे टेढ़ी मोड़ में मंगलवार की देर शाम स्थानीय लोगों ने एक कैंडल मार्च निकाला इस दौरान लोगों ने भरत तिवारी अमर रहे के नारे लगाए और हाल ही में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर का कड़ा विरोध दर्ज कराया।

कैंडल मार्च का नेतृत्व अमरीश पांडे और गोपाल शर्मा ने किया भारी संख्या में जुटे लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर ओवरब्रिज के पास मौन जुलूस निकाला और भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने एनकाउंटर को लेकर अपना आक्रोश जाहिर किया, प्रदर्शनकारियों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई, अमरीश पांडे और गोपाल शर्मा ने कहा कि भरत तिवारी के साथ जो हुआ वह न्यायसंगत नहीं है और वे इस घटना के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor