कौशाम्बी,
विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी मरीजो को CMO ने वितरित किये फल,सभी विभाग लेंगे टीवी मरीजो को गोद,
यूपी के कौशाम्बी जिले में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर सीएमओ के सी रॉय ने फल वितरित किये।जिले में वर्तमान में टीवी के 938 मरीज है। सीएमओ कार्यालय में 30 टीबी के मरीजो को बुलाया गया था। जिन्हें जागरूक करने के बाद सीएमओ ने फल वितरित किये।सीएमओ के सी रॉय ने बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर संकल्प लिया गया है कि आज से जिले के सभी विभाग के अधिकारी आज एक एक मरीज को गोद लेंगे,जिले के लगभग 600 मरीजो को अधिकारी और कर्मचारी मरीजो को गोद लेंगे।सभी मरीजो को 6 से 8 महीनों तक गोद लेकर उनके इलाज के साथ साथ आंतरिक और मानसिक सहयोग प्रदान करेंगे।









