कौशाम्बी,
डॉक्टर की लापरवाही के चलते महिला की हालत खराब,ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में छोड़ दी कॉटन,
यूपी के कौशांबी जिले में मंझनपुर के निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला की जान से खिलवाड़ किया है। चिकित्सकों ने मोटी कमाई के चक्कर में महिला को किसी अन्य अस्पताल में भर्ती किया और फिर दूसरे अस्पताल में उसका बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया। बात इतने से खत्म नहीं होती। अनट्रेंड चिकित्सकों ने बच्चेदानी का ऑपरेशन कर पेट में ही रुई छोड़ दिया। पेशाब न होने पर पथरी बताकर उसका दोबारा ऑपरेशन किया। बावजूद इसके पेशाब के रास्ते में रुकावट बनी ही रही। तीसरी दफा पेशाब के रास्ते में कचड़ा बताकर ऑपरेशन किया गया। लेकिन समस्या का निवारण नहीं हुआ। ऐसे में महिला के परिजनों उसे अस्पताल लेकर गए तो लापरवाह चिकित्सकों ने डपट कर भगा दिया हालत बिगड़ने पर परिजन अब उसे लखनऊ इलाज के लिए ले जा रहे हैं। इतनी बड़ी लापरवाही उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया। आलम यह है कि अब कौशांबी सहित प्रयागराज के किसी भी अस्पताल के चिकित्सक महिला को इलाज के लिए भर्ती करने से चिकित्सक इंकार कर रहे हैं। सीएमओ डॉक्टर के सी राय ने बताया कि यहां पर जितने भी हॉस्पिटल हैं, हम समय-समय पर उनकी निगरानी करते हैं। यदि ऐसा मामला आया है तो इसकी जांच कराई जाएगी मामला सही हुआ तो आरोपी चिकित्सक एवं अस्पताल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।








