कौशाम्बी,
जंगल मे जुआ खेल रहे 05 जुवारियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार,01 लाख 95 हजार बरामद,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भडेहरी के जंगल में काफी दिनों से अंतर्जनपदीय जुआ का खेल ताश के पत्तों पर चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर देर रात सैनी पुलिस ने उक्त स्थान पर छापा मारकर 5 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹1 लाख 95000 नगद और ताश के 52 पत्ते बरामद किया है।पुलिस ने सभी के खिलाफ लिखा पढ़ी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।एएसपी समर बहादुर सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया है कि सैनी थाना क्षेत्र के भडेहरी गांव के जंगल में काफी समय से पेशेवर अपराधियों द्वारा गैर जनपद के लोगों को बुलाकर जुआ का अड्डा चलाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देर रात छापेमारी कर 5 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है,उनके कब्जे से फड में लगाए गए ₹1 लाख 95000 नगद और ताश के 52 पत्ते बरामद किया गया। गिरफ्तार पांचों अभियुक्तों में से कई लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इन लोगों का जिले के कई थानों में अपराधिक इतिहास है। गैंगस्टर एक्ट में भी अपराधी निरूद्ध है। एएसपी ने कहा कि सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।








