प्रयागराज,
संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे खड़ी वैन में लगी आग, आग से वैन जलकर हुई खाक
यूपी के प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हीरो एजेंसी के सामने सड़क के किनारे खड़ी वैन में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। वैन में आग लगने से वैन जलकर खाक हो गई है। खड़ी वैन से धुंआ निकलने के बाद देखते ही देखते आग की तेज लपट उठने लगी जिसके कारण लोगों के बीच भगदड़ मच गई। सूचना पाकर मौके पर पूरामुफ्ती पुलिस अग्निशमन यंत्र के साथ पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।स्थानीय लोग एवं पुलिसबल जब तक आग पर काबू कर पाते तब तक वैन जलकर खाक हो चुकी थी, गनीमत यह है कि उस वक्त वैन में कोई सवारी मौजूद नहीं थी।








