कौशाम्बी,
ग्राम प्रधानों की समस्यायों को लेकर प्रधान संघ ने की बैठक,सीएम तक मांगो का पत्र भेजे जाने का हुआ निर्णय,
यूपी के कौशाम्बी जिले में ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर प्रधान संघ अध्यक्ष कड़ा व ग्राम प्रधान दौलतपुर कसार अनिल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को देवीगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में ग्राम प्रधानों की बैठक संपन्न हुई।बैठक में ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।बैठक में यह तय हुआ कि संघ द्वारा ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर सक्षम अधिकारी के माध्यम से जल्द ही मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की जाएगी।बैठक में गौशालाओ में भूसे की समस्या सहित अन्य विन्दुओ पर विस्तृत चर्चा की गयी।इस दौरान कमलेश निषाद, जगदीश यादव, रहबर खान, अखिलेश यादव, गुलाम मुस्तफा हाफिज, चन्द्रशेखर, करन सिंह यादव, मो हनीफ, भूपनारायण पाल, अमरनाथ, शिवाकांत मौर्य, बीरेन्द्र सिंह, संतोष कुमार, सलाहउद्दीन सहित तमाम ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।








