कौशाम्बी,
वरिष्ठ कर अधिवक्ता राम प्रकाश मिश्रा यूपी कर अधिवक्ता संगठन में उपाध्यक्ष निर्वाचित,सोनभद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम,
उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन पंजीकृत की प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को सोनभद्र जनपद के राबर्टसगंज के विराश वेंकट हाल में आयोजित हुआ। चुनाव से पूर्व जीएसटी व आयकर के सम सामायिक ज्वलंत मुद्दों पर प्रदेश भर से जुड़े अधिवक्ताओं ने गहन चर्चा की। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी, उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी, वाइस चेयरमैन जय नारायण पांडे उपस्थित रहे।
इस दौरान कर अधिवक्ताओं के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी। साथ ही सत्र 2022-2025 के लिए कार्यकारिणी का चुनाव बैलेट मत द्वारा कराया गया। चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद मतगणना हुई ,जिसमें कौशाम्बी जनपद के वरिष्ठ कर अधिवक्ता राम प्रकाश मिश्रा को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
इस दौरान जनपद के कर अधिवक्ता शिव अभिलाष मिश्र, अधिवक्ता विनोद केसरवानी, अधिवक्ता प्रमोद द्विवेदी , राज कपूर श्रीवास्तव व जनपद के व्यापार व जगत के प्रतिनिधियों ने आभार प्रकट किया एवम बधाई दी।









