कोशाम्बी,
जंगल में पेड़ से युवक का शव लटकता हुआ मिलने से सनसनी,हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका,
यूपी के कौशाम्बी जिले में टेंगाई गांव के पास जंगल मे युवक का पेड से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई,युवक की हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका जताई जा रही है,मृतक का पैर जमीन पर है और रस्सी भी दूरी तरफ से लटक रही है,सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई गांव के पास के जंगल की है जहा एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है,मृतक का पैर जमीन पर है जिसके लिए आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसे लाकर पेड़ से लटका दिया गया है।ग्रामीणों से शव देखा तो हड़कंप मच गया,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना क्षेत्र की शहजादपुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।








