मेडिकल कॉलेज में सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद मरीजों को वितरित किए चश्मे

कौशाम्बी: मेडिकल कॉलेज में सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद मरीजों को वितरित किए चश्मे,

यूपी के कौशाम्बी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सफल मोतियाबिंद (Cataract) ऑपरेशन के बाद मरीजों को चश्मों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह के सान्निध्य में नेत्र विभाग द्वारा किया गया।

मेडिकल कॉलेज में हुए मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन के उपरांत मरीजों की दृष्टि की जांच कर उनकी आवश्यकता के अनुसार चश्मे उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर नेत्र सर्जन डॉ. मृदुला रंजन, डॉ. हेमंत कुमार एवं डॉ. अनूप कुमार ने मरीजों को चश्मे वितरित किए तथा ऑपरेशन के बाद आंखों की देखभाल और नियमित फॉलोअप के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।

प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय का उद्देश्य मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार के साथ-साथ ऑपरेशन के बाद आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद चश्मे का वितरण मरीजों की दृष्टि में सुधार और उनके दैनिक जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नेत्र विभाग की टीम ने मरीजों को आंखों की स्वच्छता, निर्धारित दवाओं के नियमित प्रयोग तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार फॉलोअप कराने के लिए भी जागरूक किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor