कौशाम्बी,
एसपी ने पांच एसआई के कार्यक्षेत्र में किया परिवर्तन,देखे लिस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त – दुरुत्त बनाये रखने हेतु एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने 05 एसआई के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है।एसपी ने एसपी थाना संदीपन घाट थाना प्रभारी रहे एसआई अभिषेक गुप्ता की तैनाती को परिवर्तित करते हुए उन्हें अजुहा का चौकी प्रभारी बनाया है,वही अजुहा चौकी प्रभारी रहे गौरव त्रिवेदी को पुलिस चौकी मूरतगंज का इंचार्ज बनाया है।कोखराज थाना में तैनात रहे सूर्यबली पांडेय को चौकी प्रभारी बेनीराम कटरा बनाया है,चौकी प्रभारी सिविल लाइंस रहे आदित्य कुमार को चौकी प्रभारी उदिहीन बाजार बनाया आहे,और उदिहिन बाजार चौकी प्रभारी रहे राम आजीवन साहू को महिला संबंधी अपराध अनुश्रवण के पद पर तैनात किया है।









