कौशाम्बी में थाने के पास खड़ी DCM गाड़ी में अचानक लगी भीषण आग से मचा हड़कंप,आग से DCM जलकर हुई राख

कौशाम्बी: कौशाम्बी में थाने के पास खड़ी DCM गाड़ी में अचानक लगी भीषण आग से मचा हड़कंप,आग से DCM जलकर हुई राख,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना के पास गुरुवार को सड़क किनारे खड़ी एक DCM गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गाड़ी से उठती आग की लपटें देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, DCM कानपुर की ओर से प्रयागराज जा रही थी। कोखराज थाने के पास पहुंचने पर गाड़ी में अचानक कुछ खराबी आ गई। इसके बाद चालक ने DCM को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। चालक के गाड़ी से उतरकर हटते ही उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor