DM और SP ने किया जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण, बंदियों से किया संवाद, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए कड़े निर्देश

कौशाम्बी: DM और SP ने किया जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण, बंदियों से किया संवाद, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए कड़े निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डॉ0 अमित पाल और एसपी सत्यनारायण ने जिला कारागार कौशाम्बी का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम,एसपी ने जेल अधीक्षक अजितेश मिश्रा के साथ जेल परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जेल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर रोक लगाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor