संविधान दिवस पर कौशाम्बी पुलिस लाइन में गूंजी प्रस्तावना,SP एवं ASP ने पुलिसकर्मियों को दिलाई मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ

कौशाम्बी : संविधान दिवस पर कौशाम्बी पुलिस लाइन में गूंजी प्रस्तावना,SP एवं ASP ने पुलिसकर्मियों को दिलाई मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ,

यूपी के कौशाम्बी जिले में संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई।

इसी क्रम में पुलिस कार्यालय परिसर में ASP अमिता सिंह ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही जनपद के समस्त सीओ कार्यालयों, थानों, चौकियों एवं फायर स्टेशनों पर भी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अग्निशमन अधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने भारतीय संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति निष्ठा रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प लिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor