मंझनपुर पुलिस और एसओजी टीम की बड़ी सफलता, चोरी की 02 घटनाओं का किया खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,लाखों का माल बरामद,ल

कौशाम्बी: मंझनपुर पुलिस और एसओजी टीम की बड़ी सफलता, चोरी की 02 घटनाओं का किया खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में रिटायर्ड DFO सहित दो घरों में हुई चोरी की 02 घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है,जिले की सर्विलांस और मंझनपुर कोतवाली पुलिस टीम ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है,पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है।

पहली घटना 01 जून की मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकनगर मोहल्ले की है जहा के शाहरुख खान पुत्र हसमत उल्ला अपनी पत्नी के साथ अपने पुराने घर भाइयों के पास गए हुए थे। शाम करीब 07.00 बजे जब उन्होंने घर वापस आकर देखा तो चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी में रखे 90,000/- रुपये एवं कुछ सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए हैं।

वही दूसरी घटना 17 जून की मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगरोहनी की है जहां के प्रमोद कुमार सिन्हा (सेवानिवृत्त प्रभागीय वनाधिकारी) परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं और थाना मंझनपुर अन्तर्गत मंगरोहनी में उनका निजी आवास है, जहां पर उन्होंने रात्रि चौकीदार रखा हुआ था। शाम को जब चौकीदार मकान पर आया तो देखा कि सभी कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हैं। घर में रखे सोने-चांदी गहने और रुपये चोरी कर लिया गया है। 19 जून को इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस वार्ता कर बताया कि चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर निर्देशित किया गया था।गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, आसपास के लोगों से पूछताछ व सर्विलांस आदि की सहायता से घटना से सम्बन्धित 02 आरोपियों अनस पुत्र शमसाद निवासी चौड़गरा थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर और मो० वैश पुत्र समीर निवासी भीकमपुर थाना औंग जनपद फतेहपुर, वर्तमान पता बड़ी मस्जिद धाता रोड कस्बा मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को सीएमओ ऑफिस तिराहा के पास से घेरकर पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का 45,000/- रु0 नगद, 02 ठोस पीली धातु की गोलाकार सिल्ली (आभूषणों को गलाकर बनाया गया, वजन लगभग 16.9 ग्राम), पीली धातु की अंगूठी, ओम का लाकेट, एक हाय, एक नथिया, एक कील (कुल वजन 3.25 ग्राम) एवं सफेद धातु की 02 पायल, 02 ठोस पीली धातु की गोलाकार सिल्ली, कमर में खोसने वाला आभूषण, 02 अंगूठी, 01 बिछिया एवं 02 छोटे दाने (कुल वजन 96.5 ग्राम) बरामद किया है।

पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि हम दोनों ने मिलकर 17.11.2026 को ग्राम मंगरोहनी तथा 01.11.2026 को चक नगर कस्बा मंझनपुर प्रदर्शनी के पीछे चोरी की घटना किए थे। हम लोग क्षेत्र में घूम फिरकर ताला बन्द मकान को चिन्हित कर मौका मिलने पर दिन में मकान में घुस कर चोरी करते हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor