कौशाम्बी,
पत्नी से विवाद के बाद फाँसी पर लटकता मिला युवक का शव,परिजनो में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में युवक ने पत्नी से विवाद के बाद घर के अंदर चुल्ले में रस्सी के सहारे लटक कर फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली,युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरा ग्राम मजरा कोखराज गांव की है जहा के सुनील कुमार सरोज पुत्र श्रीनाथ सरोज उम्र 30 वर्ष ने पत्नी से विवाद के बाद छत में लगे पंखे के चुल्ले से लटककर आत्महत्या कर ली,युवक की मौत की सूचना जैसे ही घरवालों को मिली तो कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि वह अभी कुछ दिनों के लिए मुम्बई गया था और अपने साथ पत्नी बच्चों को साथ ले गया था, लगभग 15 दिन रहने के बाद वह घर आ गया, घर आने के बाद पत्नी से झगड़ा सुरु हो गया और मानसिक तनाव व गुमसुम रहता था। जिसके बाद उसने सुबह कमरा बंद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जा कर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था, पक्की दीवाल तोड़ कर अंदर से बंद दरवाजा खोला गया तो शव चुल्ले से लटक रहा था।पुलिस ने शव को उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।








