कौशाम्बी,
जिला पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की मासिक बैठक संपन्न,
यूपी के कौशाम्बी में जिला पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की मासिक बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 रवि किशोर त्रिवेदी द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद में प्रस्तावित समस्त परियोजनाओं के लिए एनजीटी के आदेश के अनुपालन में नियमानुसार पर्यावरण स्वीकृति के साथ ही स्थापनार्थ तथा संचालनार्थ सहमति प्राप्त किया जाय।

वर्ष 2016 से 2018 के बीच खनन विभाग द्वारा लिए गए पर्यावरण स्वीकृति की सूची तथा नमामि गंगे से संबंधित समस्त परियोजनाओं की सूची वन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित गंगा आरती का आयोजन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत को समय पर पर्यावरण अनुपालन की मासिक सूचना वन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।








