कौशाम्बी,
कौशाम्बी जनपद को मिली रोडवेज राजधानी बस,जिले के लोगो को लखनऊ जाना होगा सुलभ,बीजेपी जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,
यूपी के कौशाम्बी जिले के लोगो को अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने के लिए रास्ता सुलभ हो जाएगा,जनपद के लोगो को होली के दिन एक रोडवेज राजधानी बस समर्पित की गई है।बीजेपी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने रोडवेज राजधानी बस का फीता काटकर उद्घाटन किया और बस को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया।

बीजेपी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने बताया कि मंझनपुर से लखनऊ जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस रोडवेज बस को आज कौशाम्बी डिपो मंझनपुर से लखनऊ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है।यह बस सुबह 5.00 बजे प्रयागराज से चलकर मूरतगंज,भरवारी होते हुए सुबह 6.10 बजे मंझनपुर पहुंचेगी,मंझनपुर में रुककर बस सिराथू होते हुए 6.40 बजे सैनी पहुंचेगी और वहा से लेहदरी होकर लखनऊ के लिए निकल जायेगी और सुबह 10.00 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
लखनऊ से यह रोडवेज राजधानी बस शाम को 05.00 बजे निकलेगी और सैनी होते हुए मंझनपुर आएगी और फिर प्रयागराज के लिए निकल जायेगी।प्रयागराज से पुनः यह बस अपने निर्धारित समय सुबह 05.00 बजे मंझनपुर के लिए निकलेगी।








