कौशाम्बी,
ट्रेन से टकराकर अधेड़ का पैर कटा,आरपीएफ ने पहुंचाया अस्पताल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में खेत की तरफ गया अधेड़ ट्रेन से टकरा गया और उसका पैर कट गया,पैर कटने के बाद वह घायल होकर तड़पता रहा,सूचना पर पहुंचे परिजनो एवम भरवारी आरपीएफ ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहा उसका इलाज चल रहा है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के बिदनपुर गांव के पास की है जहा अप लाइन खंभा नंबर 869/12 पर रोशन कुमार पुत्र शिव लाल उम्र लगभग 42 वर्ष निवासी ग्राम बालक मऊ थाना कोखराज जिला कौशाम्बी लाइन पार करते समय ट्रेन से टकरा गया जिससे उसका बायां पैर घुटने के नीचे से कट गया,जिसे आरपीएफ और परिजनो ने इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर पहुंचाया जहा उसका इलाज किया जा रहा है।








