प्रयागराज,
विश्वप्रसिद्ध भोलेनाथ के मंदिर मनकामेश्वर में ड्रेस कोड लागू, महिलाए और युवतियां अब छोटे कपड़े पहन कर मंदिर परिसर में नही पाएंगी प्रवेश,
यूपी के प्रयागराज में विश्वप्रसिद्ध भोलेनाथ के मंदिर मनकामेश्वर मंदिर में मंदिर प्रबंधन ने ड्रेस कोड लागू कर दिया है,इस मंदिर में अब से महिलाए और युवतियां छोटे और भड़काऊ कपड़े पहन कर मंदिर परिसर में प्रवेश नही कर पाएंगी।मंदिर प्रबंधन द्वारा ड्रेस कोड लागू करने के बाद ऐसे भक्तो में हड़कंप मचा हुआ है जो छोटे कपड़े पहनने की अपनी आदत में सुधार नहीं ला पा रहे है और मंदिर दर्शन करने पहुंच जा रही है।
ड्रेस कोड लागू होने के बाद अब से ऐसी महिलाएं और युवतियां मंदिर परिसर में नजर नहीं आएंगी।इसके अनुपालन के लिए मंदिर प्रबंधन ने फ्लैक्स बोर्ड भी लगवा दिया है।








