कड़ा धाम में गंगा किनारे मगरमच्छ दिखने से हड़कंप,गंगा नहाने वाले श्रद्धालुओं में खौफ का माहौल

कौशाम्बी,

कड़ा धाम में गंगा किनारे मगरमच्छ दिखने से हड़कंप,गंगा नहाने वाले श्रद्धालुओं में खौफ का माहौल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में माता शीतला मंदिर के पास गंगा किनारे मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मचा छुआ है,मगरमच्छ दिखाई पड़ने से गंगा नहाने वाले श्रद्धालुओं में खौफ का माहौल है।मगरमच्छ गंगा नदी के बाहर निकलकर बैठा हुआ था,लोगो ने देखा तो हड़कंप मच गया।

मामला कड़ा धाम के कालेश्वर घाट के पास का है जहा नदी के किनारे एक विशाल मगरमच्छ दिखाई पड़ने से लोगो में खौफ का माहौल है, माता शीतला मंदिर के दर्शन एवम पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को मगरमच्छ दिखाई पड़ने के चलते गंगा स्नान करने में भी डर लग रहा है।हालांकि नदी के किनारे बैठे हुए मगरमच्छ ने अभी तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है।फिर भी लोगो में डर का माहौल बना हुआ है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor