कौशाम्बी,
भवन्स मेहता विद्याश्रम के चेयरमैन/पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी एस सिन्हा के निधन से विद्यालय परिवार में शोक की लहर,
गुजरात हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवम् भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी के चेयरमैन जस्टिस डॉ.डी.एस.सिन्हा का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया।मंगलवार को प्रयागराज में उनका अंतिम संस्कार किया गया है।
भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी के निदेशक संदीप सक्सेना,प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते शोक व्यक्त किया हैं।
दिवंगत डाक्टर डी एस सिन्हा भवंस मेहता विद्याश्रम के चेयरमैन के रूप में 17 वर्षों से अधिक समय तक कार्य करते रहे है।उनके निधन से विद्यालय परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है।विद्यालय परिवार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।








