मूरतगंज ब्लॉक से डीजे और तिरंगा के साथ धूमधाम से रवाना हुआ मेरी माटी मेरा देश कलश

कौशाम्बी,

मूरतगंज ब्लॉक से डीजे और तिरंगा के साथ धूमधाम से रवाना हुआ मेरी माटी मेरा देश कलश,

भाजपा के मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जनपद में गांव गांव से एकत्र की गई देश की माटी के कलश को जनपद मुख्यालय मंझनपुर पहुंचाया जा रहा है जहा से यह कलश दिल्ली के लिए भेजे जायेंगे।

मूरतगंज ब्लॉक से भाजपा के मंडल अध्यक्ष मूरतगंज मनोज शुक्ला,मंडल अध्यक्ष काजू राम मिलन को मूरतगंज BDO संजय गुप्ता ने मेरी माटी मेरा देश अभियान द्वारा एकत्र किए गए कलश को सौंपा और यह कलश डीजे के साथ ब्लॉक परिसर से मंझनपुर के लिए रवाना किए गए।इस दौरान ब्लॉक के सभी अधिकारी और कर्मचारी सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor