कौशाम्बी,
राष्ट्रीय यादव सेवा संघ ने अहीर रेजीमेंट गठन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन,
यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में भारत सरकार से अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग करते हुए राष्ट्रीय यादव सेवा संघ के जिला अध्यक्ष माधव सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया,भारत के रक्षा मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
ज्ञापन में राष्ट्रीय यादव सेवा संघ के कार्यकर्ताओ ने भारत सरकार से भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन किये जाने की मांग की है,संघ ने मांग की है कि भारतीय सेना में अहीर जाति की कोई रेजीमेंट नहीं है, युद्ध का इतिहास उठाकर देखने पर युद्ध में अहीरों ने अपने हिस्से से ज्यादा कुर्बानी दी है। रेजांगला युद्ध हो गया कारगिल युद्ध हो गया सभी में अहीरों ने अपना बलिदान दिया है। अहीरों के सम्मान को देखते हुए अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाए।
अहीर समाज के लोगों ने सरकार से मांग किया कि अहीर रेजीमेंट का भी गठन होना चाहिए,इस दौरान संंघ के कार्यकर्ता अहीर रेजिमेंट हक है हमारा के नारे लगाते रहे।प्रदर्स्शन के पश्चात रक्षा मंत्री डीएम को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन के दौरान संगठन मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौपा गया।
इस दौरान वीरेंद्र यादव जिला अध्यक्ष, माधव सिंह यादव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, भारत सिंह यादव, विजय यादव, बोड्डा भाऊ, नागेंद्र यादव ,कृष्ण यादव आदि तमाम लोग मौजूद रहे।








