अमिरसा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रचार वैन,गर्मजोशी से हुआ स्वागत

कौशाम्बी,

अमिरसा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रचार वैन,गर्मजोशी से हुआ स्वागत,

यूपी के कौशाम्बी जिले के विकासखण्ड नेवादा के अमिरसा गांव में सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन पहुंची,जिसका ग्राम प्रधान संग सैकड़ों ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अभियान के जरिये सरकार के द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाई जा रही है और तमाम विभागों से संबंधित स्टॉल लगाकर संचालित योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को उपलब्ध कराई जा रही है।

इसी श्रृंखला में सोमवार को ग्राम पंचायत अमिरसा में विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रचार वैन के द्वारा ऑडियों व वर्चुअली प्रदर्शन कर व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। आयोजित शिविर में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के द्वारा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन- सामान्य को विस्तार पूर्वक उपलब्ध करायी गई। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय अमिरसा के प्रधानाध्यापिका अनुराधा पांडेय व आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरिता पांडेय ने अपने बच्चों के साथ स्टाल लगाकर शानदार प्रदर्शनी की।

इसी क्रम मे पशुपालन विभाग, बड़ौदा उ. प्र. ग्रामीण बैंक, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग समेत दर्जनों सम्बंधित विभागों के स्टाल लगाकर ग्रामीणों को शासन के योजनाओ की जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सीमा मिश्रा, ग्राम सचिव रमापति यादव, नोडल अधिकारी कमलेश कुमार, अनुराधा पांडेय, सरिता पांडेय, नीलम कुमारी, प्रियंका गुप्ता, सुचि जोशी, पूनम वर्मा, रीमा गौतम, डॉ अमित केसरी, तेजकरण पाटीदार, डॉ विद्याभूषण सिंह, आशीष यादव, रोहित वर्मा, धर्मराज, अनिल कुमार पांडेय, अनूप मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor