कौशाम्बी,
नगर पालिका भरवारी के सर्वेयर,कम्प्यूटर ऑपरेटरों को अध्यक्ष एवम ईओ ने बांटे ट्रैक सूट और जूते,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी के सभी सर्वेयर और कंप्यूटर आपरेटर को शीत लहर और ठंड से बचाव के लिए अध्यक्ष कविता पासी ने ट्रैक सूट और जूते वितरित किये है।
अध्यक्ष कविता पासी ने नगर पालिका के मूरतगंज जोन कार्यालय में समस्त सर्वेयरों एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों को ट्रैकसूट एवं जूता वितरित किया।इस दौरान अधिशासी अधिकारी श्री अनूप राय जी, लेखा लिपिक बब्लू गौतम सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहें।








