कौशाम्बी
तेज रफ्तार कार खड़ी DCM से टकराई,कार सवार दो सिपाही समेत तीन घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में तेज रफ्तार कार खड़ी DCM से टकरा गई,हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए,हादसे में कार सवार दो सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए,घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी के पास की है जहा एक DCM ट्रक खड़ी थी उसमे तेज रफ्तार टाटा सफारी स्टॉर्म कार पीछे से जाकर भिड़ गई,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए,हादसे में सवार मूरतगंज चौकी के दो सिपाही और ड्राइवर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ,हादसे के बाद कार में ही दोनों सिपाही फस गए।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे दोनों सिपाहियों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से दोनों सिपाहियों को अस्पताल भेजा गया।








