कौशाम्बी,
मोबाइल पर दरोगा पति से बात के दौरान पत्नी की हो गई बहस,निगल लिया जहर,हालत नाजुक,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अपने मायके में रह रही एक महिला ने शुक्रवार की दोपहर अपने दरोगा पति से फोन पर बात के दौरान हुई बहस के बाद जहरिला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मामला पइंसा थाना क्षेत्र जवई पड़री गांव का है जहा की सविता पांडेय की शादी दो साल पहले प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर में सबित पांडेय से हुई थी। सबित कानपुर के उजिहिनी थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती सविता के मौसा श्रवण पांडेय ने बताया कि दरोगा सबित को शराब के नशे का आदी है। वह आए दिन नशे में धुत होकर सविता को पीटता रहता था। इसी से परेशान होकर शादी के कुछ महीने बाद ही सविता मायके में आकर रहने लगी। 18 दिसंबर को सविता का पथरी का ऑपरेशन हुआ था।
श्रवण पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पति से उसकी फोन पर हमेशा की तरह ही बहस हुई। इसी के बाद उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर आनन फानन में उसे सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पइंसा थाना प्रभारी रोशनलाल का कहना है कि महिला के जहर खाने की मौखिक जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़िता के मौसा का कहना है कि सविता का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।








