NUJ (I) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में भोपाल के सुरेश शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष,अयोध्या के त्रियुगीनारायण तिवारी राष्ट्रीय महामंत्री हुए निर्वाचित

उत्तर प्रदेश,

NUJ (I) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में भोपाल के सुरेश शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष,अयोध्या के त्रियुगीनारायण तिवारी राष्ट्रीय महामंत्री हुए निर्वाचित,

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (NUJ I) के द्विवार्षिक चुनाव में भोपाल के सुरेश शर्मा अध्यक्ष और अयोध्या के त्रियुगीनारायण तिवारी राष्ट्रीय महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। सभी पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी  सर्जना शर्मा ने शनिवार को सायं निर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की।

निर्वाचन में उत्तर प्रदेश को उल्लेखनीय सफलता मिली है, जहां उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (UPAJ) से राष्ट्रीय महामंत्री चुने गए हैं,वहीं तीन कार्यकारिणी सदस्य विनोद बागी, राजीव शुक्ल और डा फ़लकुमार पंवार निर्वाचित हुए हैं। सेंट्रल जोन से उपाध्यक्ष पद पर उमेश चतुर्वेदी, मंत्री पद पर संजीव कुमार निर्वाचित हुए हैं।

सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को उपज के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह और महामंत्री आनंद कर्ण ने शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तर प्रदेश एसोशिएशन (UPAJ ) के कौशाम्बी जिलाध्यक्ष सुनील पांडेय एवं महामंत्री अशोक केसरवानी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई दी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor