भारत में बेहतर सुशासन के लिए वन नेशन वन इलेक्शन बहुत जरूरी:दिनेश प्रताप सिंह,

कौशाम्बी,

बेहतर सुशासन के लिए वन नेशन वन इलेक्शन बहुत जरूरी:दिनेश प्रताप सिंह,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर के ब्लॉक सभागार में वन नेशन वन इलेक्शन के निमित्त प्रबुद्ध समागम सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह व जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित वन नेशन वन इलेक्शन के प्रबुद्ध समागम सम्मेलन को प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने संबोधित किया , उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश की आवश्यकता है, साल के 12 महीने चुनाव होते रहते हैं, हर प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्री चुनाव प्रचार करते हैं ,इससे विकास कार्य थम जाते हैं, हर महीने आचार संहिता लगने से जनकल्याणकारी योजनाएं भी प्रभावित होती हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने इस योजना पर काम करना शुरू किया था, अब समय आ गया है कि हम सभी उनके इस सपने को साकार करें, एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए बहुत आवश्यक है, एक साथ राष्ट्रीय चुनाव कराने से न केवल देश पर चुनाव का आर्थिक बोझ कम होगा बल्कि जब एक साथ चुनाव होंगे, तो नवगठित सरकार को 5 वर्ष तक निरंतर विकास कार्य करने का पर्याप्त समय मिलेगा।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,चायल विधायक पूजा पाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय, अरविंद द्विवेदी,आशीष केसरवानी,जिला महामंत्री संजय जायसवाल,दीप चंद्र दिवाकर,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य,हुबलाल दिवाकर,नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा,डीसीएफ के चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल,मण्डल अध्यक्ष,व्यापारी, अधिवक्ता,प्रबुद्धजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor