आधुनिक एवं भव्य अंदाज में होगा मंझनपुर का श्री रामलीला का मंचन,पूरे विधि-विधान से सम्पन्न हुई मुकुट पूजा, नारद मोह लीला के मंचन श्रीरामलीला का हुआ शुभारम्भ

कौशाम्बी: आधुनिक एवं भव्य अंदाज में होगा मंझनपुर का श्री रामलीला का मंचन,पूरे विधि-विधान से सम्पन्न हुई मुकुट पूजा, नारद मोह लीला के मंचन श्रीरामलीला का हुआ शुभारम्भ,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर मुख्यालय में हिन्दू धर्म सभा श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्रीरामलीला मंचन कार्यक्रम का शुभारम्भ विधि-विधान एवं धार्मिक परम्पराओं के साथ किया गया। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार केसरवानी उर्फ बच्चा की अगुवाई में मुख्य अतिथि एसडीएम मंझनपुर, सीओ मंझनपुर एवं नायब तहसीलदार की उपस्थिति में विधिवत मुकुट पूजन सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर रामलीला मंचन का शुभारम्भ किया। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।आए हुए श्रद्धालुओ ने जय श्रीराम के उदघोष हुआ।

इसके बाद नारद मोह लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से पौराणिक प्रसंग को जीवंत कर दिया। नारद मोह की लीला में प्रस्तुत धार्मिक एवं रोचक प्रसंगों ने दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने मंचन का आनंद लेते हुए कलाकारों की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान श्रीरामलीला कमेटी की ओर से संरक्षक, पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं नगर के सम्भ्रान्त नागरिकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर वरिष्ठजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की और कमेटी के इस प्रयास की सराहना की। आयोजन के माध्यम से नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परम्पराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार केसरवानी उर्फ बच्चा ने बताया कि श्रीरामलीला का मंचन आगामी 21 अक्टूबर तक किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजनों का लाभ उठाने तथा कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

इस अवसर पर कमेटी के महामंत्री पंकज गामा, पंकज शर्मा, उपाध्यक्ष ज्ञानचन्द्र गुप्ता, रूपेन्द्र, अमरेश केसरवानी, रिंकू केसरवानी, संगठन मंत्री झल्लर चौरसिया, मंत्री सुनील, कोषाध्यक्ष सोनालाल, अजय वर्मा, सुशील केसरवानी, रोहित गुप्ता, संदीप केसरवानी, शिवा, सहित नगर के सम्भ्रान्त नागरिक नरनारायण मिश्रा, प्रेमचन्द्र चौधरी, अवधेश त्रिपाठी, पप्पू चौधरी, संजीत सिंह, उमेंश केसरवानी, गोलू केसरवानी, चाटू भाई समेत तमाम लोग मौजूद रहे। रामलीला मंचन देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी और पूरा आयोजन भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor