कौशाम्बी,
पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान,परिजनों में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पत्नी के मायके चल एजने से क्षुब्ध युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी,सुबह घरवालों ने युवक का शव फंदे से लटकता हुआ देखा तो कोहराम मच गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई।
मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के चांदेराई गांव का है जहा के प्रेमचंद्र का बेटा अजय कुमार(25) की तीन साल पहले शादी हुई थी, शुक्रवार सुबह पत्नी का मायके जाने को लेकर विवाद हो गया।जिससे क्षुब्ध होकर उसने घर में अकेले कमरे को बंद कर अंदर साड़ी के सहारे फांसी के फंदे में झूलकर जान दे दी।
गांव के किसी व्यक्ति ने बाहर से आवाज लगाई तो अंदर से आवाज नहीं आई तो खिड़की से देखा तो उसका शरीर फंदे से लटकता मिला ,उसने आवाज लागी तो गांव के लोग इक्कठा हो गए, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई,पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पाण्डेय ने बताया कि पत्नी के मायके चले जाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, उसके बाद फांसी लगाई है , शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, परिजनो की तरफ से किसी तरह की कोई आरोप नहीं लगाया गया है, मामले की जांच की जा रही है।








