कौशाम्बी,
भरवारी रेलवे स्टेशन पर सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल,लोको पायलट ने 15 मिनट के बाद इंजन को ठीक कर ट्रेन को किया रवाना,
यूपी के कौशाम्बी जिले में दिल्ली से अलीपुर द्वार जाने वाली 15484 डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस का इंजन अचानक फेल हो गया,ट्रेन का इंजन फेल हो जाने से ट्रेन भरवारी रेलवे स्टेशन पर लगभग 15 मिनट खड़ी रही,इस दौरान लोको पायलट ने कड़ी मशक्कत के बाद इंजन को ठीक किया और ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया।इस दौरान यात्री गर्मी के चलते परेशान रहे।
दिल्ली से अलीपुर द्वार जाने वाली 15484 डाउन सिक्किम महानंद एक्सप्रेस ट्रेन भरवारी रेलवे स्टेशन पर शाम को 6.10 पर आकर खड़ी हुई,और ट्रेन 2 मिनट बाद जैसे ही चलने वाली थी तभी उसका इंजन फेल हो गया,ट्रेन जब आगे नहीं बढ़ी तो ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन के इंजन में खराबी की सूचना स्टेशन अधीक्षक और उच्च अधिकारियों को दी।इसके बाद ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन के इंजन में खराबी की जांच की और उसे ठीक करने में जुट गए।इस दौरान यात्री गर्मी के चलते परेशान रहे।
लगभग 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद लोको पायलट ने इंजन की खराबी को ठीक कर दिया और ट्रेन को आगे की ओर लेकर रवाना हो गए।








