कौशाम्बी,
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने दौलतपुर कसार गांव में अन्त्येष्टि स्थल का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास,
यूपी के कौशाम्बी जिलें के विधानसभा सिराथू ,ब्लॉक कड़ा के ग्रामपंचायत दौलतपुर कसार में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अन्त्येष्टि स्थल का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
ग्राम पंचायत दौलतपुर कसार में बनने वाले इस आधुनिक अन्त्येष्टि स्थल में कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, इनमें शवों के दाह संस्कार के लिए दो शेड चबूतरा,शांति स्थल,शव स्नान गृह,बाथरूम और शौचालय शामिल है, साथ ही पानी की व्यवस्था के लिए टंकी और लोगों के बैठने के लिए बेंच भी बनाई जाएगी।भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस स्थल को साफ सुथरा बनाए रखने हेतु उपस्थित लोगों से अपील की।
इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह,ग्राम प्रधान अनिल कुमार शर्मा, संजय पाण्डेय,रामलोटन यादव,बिन्नी कुमार पाण्डेय,मुकेश मौर्य,पुष्कर त्रिपाठी, भूप सिंह यादव आदि कार्यकर्ता,ग्रामवासी मौजूद रहे।