कौशाम्बी,
कौशाम्बी में तैनात खिलाड़ी महिला आरक्षी कुमारी रानी को मिली आउट ऑफ टर्न प्रोन्नति,एसपी ने तीन फ़ित्ती लगाकर दी बधाई,
पुलिस अधीक्षक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ०प्र० लखनऊ के आदेश 14.08.2025 द्वारा अपर सचिव प्रोन्नति, उ०प्र० पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उ0प्र0 पुलिस (कुशल खिलाड़ी) की भर्ती एवं बिना पारी पदोन्नति नियमावली-2021 के अधीन चयन समिति की बैठक बोर्ड में 01.08.2025 को आहूत हुई विभागीय चयन समिति द्वारा 25 कुशल खिलाड़ियों को उनकी विद्यमान रैंक आरक्षी नागरिक पुलिस से उच्चतर रैंक मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति हेतु उपयुक्ता सम्बन्धी संस्तुति की गयी है।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त आदेश के अन्तर्गत जनपद कौशाम्बी में नियुक्त महिला आरक्षी नागरिक पुलिस कु0 रानी को 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वालीवाल क्लस्टर 2023 में उत्तर प्रदेश पुलिस टेबिल टेनिस टीम की ओर से प्रतिभाग कर कड़ी मेहनत एवं लगनशीलता का परिचय देते हुये ओपेन मिक्स डबल्स स्पर्धा में सिल्वर मेडल अर्जित करने पर बिना पारी (आउट ऑफ टर्न) मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है।
कु0 रानी द्वारा 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वालीवाल क्लस्टर 2023 में गोल्ड मेडल, 1st All India Police Badminton Cluster 2024-2025 में टेबिल टेनिस वूमेन्स ओपेन टीम इवेंट में गोल्ड मेडल तथा वूमेन्स डबल्स(18+) टेबल टेनिस इवेंट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया गया है।
इसी क्रम में शुक्रवार को एसपी राजेश कुमार ने पुलिस कार्यालय में महिला आरक्षी कु0 रानी को वर्दी में 03 फित्ती लगाकर उत्साहवर्धन करते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की। कु0 रानी द्वारा राष्ट्रीय स्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं आउट ऑफ टर्न पदोन्नति प्राप्त करने पर बधाई दी।